Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बाराती के पटाखे की चिंगारी से दुकान में लगी आग:नवादा में लाखों का नुकसान, आग बुझने तक मौके पर तैनात रही पुलिस


नवादा जिले के हिसुआ बाजार में एक बंद दुकान में आग लग गई। यह घटना बाराती के पटाखों की चिंगारी से हुई, जिससे बाजार में हड़कंप मच गया। हालांकि, दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।

इस अग्निकांड में बड़ी संख्या में जिंदा मुर्गे जलकर खाक हो गए। आग की चपेट में एक मुर्गे की दुकान के साथ-साथ दो सब्जी विक्रेताओं की झोपड़ियां भी आ गईं। इन झोपड़ियों में रखा लहसुन, प्याज और अन्य सामान भी पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग बुझने तक मौके पर तैनात रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ राहुल सिंह, थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार और दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस बल तब तक घटनास्थल पर तैनात रहा, जब तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शादी के मौसम के दौरान एक बारात के गुजरने के कारण हुई। पटाखों से निकली चिंगारी से आग लगी, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, इस आगजनी में लगभग 2 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles