Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

तारातला के दोषियों को सजा दिलायेंगे शुभेंदु अधिकारी, मृतकों के आश्रितों को मिलेगा 10 लाख रुपया मुआवजा

तारातला के दोषियों को सजा दिलायेंगे शुभेंदु अधिकारी, मृतकों के आश्रितों को मिलेगा 10 लाख रुपया मुआवजा

कोलकाता से शिव कुमार राउत की रिपोर्ट

Taratala Warehouse Shed Collapse: कोलकाता. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा में बुधवार को तारातला हादसे पर दुख जताते हुए पूरे मामले की जांच कराने की बात कही. उन्होंने कहा कि हादसे के महज 30 मिनट के भीतर बचाव अभियान शुरू हो गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि समय से बचाव कार्य शुरू होने से कई जानों को बचाया जा सका. उन्होंने कहा कि बचाव अभियान अभी भी जारी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जायेगा. एक एक दोषी को सजा दिलायी जयेगी.

बचाव कार्य जारी, मौके पर नजर

सुबह करीब 11 बजे विधानसभा में दिए गए अपने वक्तव्य में मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी भी कुछ लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है. उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है. राहत और बचाव दल लगातार मौके पर काम कर रहे हैं और स्थिति पर सरकार की पैनी नजर बनी हुई है. शुभेंदु अधिकारी ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. विधानसभा में मुख्यमंत्री के बयान के दौरान पूरे सदन ने हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की.राज्य सरकार ने बचाव कार्य में जुटी सभी एजेंसियों को आवश्यक सहयोग देने के निर्देश भी जारी किए हैं.

अब तक 9 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा- 29 लोगों को बचा लिया गया है. 9 लोगों की मौत हो गई है. 5 लोगों के शवों का पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. 20 लोगों का इलाज चल रहा है. इनमें से 15 लोगों की हालत स्थिर है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों के लिए 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता और घायलों के लिए 1 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे की जांच के लिए कल ही एसआईटी का गठन कर दिया गया है.

अब तक पांच लोग गिरफ्तार

शुभेंदु अधिकारी ने कहा – पूर्व महापौर भी इसमें शामिल हैं, किसी को बख्शा नहीं जाएगा, जिन इंजीनियरों के नाम सामने आए हैं, उनमें श्री अमीनुर शेख, निर्मलेंदु सरदार, सहायक अभियंता रंजन दास और कार्यकारी अभियंता की कर्तव्यहीनता शामिल है. तथ्य-जांच दल ने अपना काम कर दिया है. अब तक हमने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. अजगर के सुपरवाइजर गुलजार हुसैन को गिरफ्तार किया गया है. हमने ‘लोहे की संरचना बनाने वाले’ कमल सामंत, पट्टे पर ली गई जमीन के मालिक शंभूनाथ बेहरा, ‘श्रम आपूर्तिकर्ता’ ठेकेदार दिबाकर भंडारी और ‘केएमसी के लिए सैमसंग योजना के दलाल’ अब्दुल हामिद को भी गिरफ्तार किया है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रात दो बजे तक मौके पर थे दो मंत्री

सदन में दिये अपने बयान में मुख्यमंत्री ने कहा- मैं शुरू से ही स्थिति पर नज़र रख रहा था. बचाव कार्य में किसी भी तरह की कठिनाई से बचने के लिए, मैं सुबह 5:30 बजे घटनास्थल पर गया. मैंने स्थिति का जायजा लिया और निर्देश दिए. मैं अस्पताल भी गया. मैंने घायलों से जानकारी ली. अग्निमित्र पाल, शरदवत चौधरी और कौशिक चौधरी रात 2 बजे तक वहीं मौजूद थे. तृणमूल पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा- खुशियों के शहर कोलकाता ने हर जगह से पैसा लेकर उसे मौत का शहर बना दिया है. इसने गार्डन रीच की घटना से कोई सबक नहीं सीखा. किसी भी बचाव अभियान के लिए एनडीआरएफ को नहीं बुलाया गया.

Also Read: तारातला हादसा : शुभेंदु सरकार ने की SIT गठित, कोलकाता में सभी निर्माण कार्य बंद

The post तारातला के दोषियों को सजा दिलायेंगे शुभेंदु अधिकारी, मृतकों के आश्रितों को मिलेगा 10 लाख रुपया मुआवजा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles