Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खगड़िया: भांग मिश्रित प्रसाद से 100 से अधिक लोग बीमार:चार नामजद पर प्राथमिकी, पुलिस ने जांच शुरू की


खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के नयागांव पंचखुट्टी टोला में महाशिवरात्रि के दिन भांग मिश्रित प्रसाद के सेवन से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए। इस मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए चार नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुमंत कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शिवरात्रि के अवसर पर स्थानीय शिव मंदिर पूजा समिति द्वारा प्रसाद के रूप में भांग का शरबत बांटा गया था। बड़ी संख्या में लोगों, विशेषकर बच्चों ने इस शरबत का सेवन किया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकीय पुष्टि और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कांड संख्या 66/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीड़ितों और बीमार बच्चों के बयानों से पता चलता है कि उन्हें कथित तौर पर जबरन नशीला शरबत पिलाया गया था। इसके बाद उन्हें उल्टी-दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएं शुरू हो गईं। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान और भी नाम सामने आ सकते हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साक्षी कुमारी देर शाम तक घटनास्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने बीमार बच्चों के परिजनों से जानकारी ली और अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों व चिकित्सा प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूरी रात प्रशासनिक टीम और चिकित्सा कर्मी अलर्ट पर रहे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया गया कि बीमार होने वालों की संख्या 100 से अधिक थी, जिनमें बड़ी संख्या बच्चों की थी। कई बच्चों ने कैमरे के सामने बताया कि शिव बारात के दौरान वे ट्रैक्टर पर सवार थे, जहां उन्हें जबरन शरबत पिलाया गया था। रात में घर पहुंचते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जब बड़ी संख्या में लोग बीमार होने लगे तो स्थानीय मुखिया को सूचना दी गई, जिसके बाद चिकित्सा प्रभारी ने गांव में ही मेडिकल कैंप लगाकर त्वरित उपचार शुरू कराया। स्थिति नियंत्रित होने पर कुछ मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिन्हें देर शाम छुट्टी दे दी गई।
किन-किन पर हुआ मुकदमा दर्ज नशीला शरबत पिलाने के मामले में पूजा समिति के व्यवस्थापक प्रेम रंजन शर्मा, उनके भतीजे प्रमीत कुमार उर्फ राजा, सुशील कुमार उर्फ कारकुन, मंदिर के पुजारी संजय मिश्रा सहित कुछ अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर कच्चे दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर शरबत वितरित किया और बाद में बारात वापसी के समय खीर का प्रसाद खिलाया, जिसके बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles