Sunday, October 11, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में 2.657 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार:पुलिस को देखकर भाग रहे थे बाइक सवार, जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ा


पूर्णिया पुलिस ने त्योहारों से पहले नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की है। कसबा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 2 तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 2.657 किलोग्राम गांजा और एक बाइक मिली है। गिरफ्तार तस्करों में से एक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 डॉ. गौरव कुमार ने पीसी कर जानकारी दी। एसडीपीओ-2 डॉ. गौरव ने बताया कि कसबा पुलिस बैसा मोड़ के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान जलालगढ़ की ओर से एक बाइक पर सवार 2 व्यक्ति तेज गति से आते दिखे। पुलिस बल ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो चालक ने बाइक की रफ्तार धीमी कर पीछे घुमाने और भागने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस बलों ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी में मिला गांजा बरामद पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान जलालगढ़ थाना क्षेत्र के चक हाट वार्ड संख्या-5 निवासी 47 वर्षीय शंभु साहनी और 31 वर्षीय दिलीप कुमार साहनी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान बाइक के पीछे बैठे शंभु सहनी के पास से कुल 2.657 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद गांजे और तस्करी में इस्तेमाल काली बाइक को जब्त कर लिया है। मामले को लेकर कसबा थाना में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस अब इनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज तलाश रही है, गांजा कहां से लाया गया था और किसे सप्लाई होना था इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। साथ ही पुलिस गांजा तस्करी से जुड़े सिंडिकेट को ढूंढ रही है ।

गिरफ्तार तस्कर का पुराना आपराधिक इतिहास सदर एसडीपीओ-2 डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक, शंभु साहनी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी ड्रग्स तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ कटिहार नगर थाना में कांड संख्या-233/23, दिनांक 26.03.2023 के तहत एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles