Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

छापेमारी के दौरान ट्रैक्टर लेकर भागा ड्राइवर, गड्ढे में पलटा:चालक-चौकीदार सुरक्षित, पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू की


गिरिडीह के बेंगाबाद में अवैध बालू खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को मोतीलेदा बालू घाट पर कार्रवाई की गई। इस दौरान जब्त एक बालू लदा ट्रैक्टर भागने के प्रयास में तेलोनारी गांव के पास एक गड्ढे में पलट गया। घटना में ट्रैक्टर चालक और उस पर सवार एक चौकीदार बाल-बाल बच गए। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बेंगाबाद के अंचल अधिकारी सफी आलम ने मोतीलेदा बालू घाट पर छापेमारी कर अवैध रूप से बालू ढो रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ा था। जब्त वाहन को थाना ले जाने के लिए अंचल अधिकारी ने एक चौकीदार को ट्रैक्टर पर बैठाकर भेजा। इसी दौरान चालक ने अचानक तेज रफ्तार में ट्रैक्टर भगाने का प्रयास किया। भागने के क्रम में तेलोनारी गांव के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार चालक और चौकीदार सुरक्षित रहे। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पलटे हुए ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। अंचल अधिकारी की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनजीटी के नियमों की अनदेखी कर मोतीलेदा बालू घाट से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों के माध्यम से बालू का उठाव किया जाता है। इस मामले में बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं लगी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles