सिटी रिपोर्टर | बोकारो 28 सितंबर को हुए बोकारो क्रिकेट संघ की मैनेजिंग कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार संघ की वार्षिक आम बैठक तीन अक्टूबर (शनिवार) को चास स्थित होटल गोल्डन रेजिडेंसी में शाम 7:00 बजे से होगी। यह जानकारी बोकारो जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेश रंजन ने दी। उन्होंने बताया कि बीडीसीए के चुनाव के दौरान जेएससीए की ओर से जारी किए गए वोटर लिस्ट में जिस क्लब एवं सदस्य का नाम अंकित है। वही क्लब एवं सदस्य वार्षिक आम बैठक में भाग ले सकते हैं। उन सभी को अपना आई कार्ड लेकर आना अनिवार्य है।
