Sunday, July 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ में बंद घर से लाखों की चोरी:चोरों ने वादात के बाद घर में लगा दिया था दूसरा ताला, गहने और कैश गायब


रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेल नगर में एक बंद घर से लाखों रुपए की चोरी हो गई। घर के मालिक संतोष मिश्रा को 10 दिन बाद लौटने पर घटना का पता चला। संतोष मिश्रा ने बताया कि जब वे कल रात घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनके घर पर दूसरा ताला लगा हुआ था। उनका पुराना ताला टूटा हुआ जमीन पर पड़ा था। उन्होंने नया ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। घर के अंदर का नजारा देखकर वे दंग रह गए। सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारियां खुली पड़ी थीं। संतोष मिश्रा के अनुसार, अलमारी में रखा 50 ग्राम सोना, 1 किलो चांदी के गहने और 7,000 रुपए नगद गायब थे। इस संबंध में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि संतोष मिश्रा के आवेदन पर कार्रवाई की जाएगी। संतोष मिश्रा ने प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। भुरकुंडा क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। कुछ समय पहले विजय ज्वेलर्स में भी चोरी हुई थी, जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles