Tuesday, October 13, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Giddhaur Cultural Festival 2026 | Jamui Venue Changed to Vidya Mandir

जमुई। जिले में गिद्धौर सांस्कृतिक महोत्सव-2026 का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर को किया जाएगा।

.

इस बार महोत्सव का आयोजन गिद्धौर स्थित कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम के बजाय जमुई के +2 महाराज चंद्रचूड़ विद्या मंदिर में होगा।

स्टेडियम में जीर्णोद्धार और निर्माण कार्य चलने के कारण आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है।

जिला प्रशासन और कला एवं संस्कृति विभाग ने महोत्सव की तैयारियां पूरी करने की दिशा में पहल तेज कर दी है।

स्थानीय लोगों को कला-संगीत से जोड़ना उद्देश्य

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना तथा जिला प्रशासन, जमुई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय महोत्सव में नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

महोत्सव का उद्देश्य जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मंच प्रदान करना और स्थानीय लोगों को कला-संगीत से जोड़ना है।

कार्यक्रमों को यादगार बनाने की तैयारी

इस वर्ष महोत्सव में गायिका मुस्कान श्रीवास्तव, गायक आरोह शंकर, गायक हर्ष प्रीत कौर बग्गा, गायिका बसंत कुमार, गायक सुभाष प्रसाद साह और गायक भरत भूषण सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

कलाकारों की प्रस्तुति के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों को यादगार बनाने की तैयारी है।

कार्यक्रमों का आनंद लेने का मिलेगा मौका

दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिदिन शाम सात बजे से होगा।

ऐसे में जिले के कला प्रेमियों को लगातार दो शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

जमुई शहर में स्थानांतरित किया गया

पहले गिद्धौर सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन गिद्धौर के कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम में होता रहा है।

लेकिन स्टेडियम में वर्तमान में जीर्णोद्धार और निर्माण कार्य जारी रहने के कारण इस बार आयोजन को जमुई शहर में स्थानांतरित किया गया है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रेस नोट के जरिए कार्यक्रम की तिथि, आयोजन स्थल और कलाकारों की जानकारी साझा की गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles