Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Benipatti News: ताजिया जुलूस में डीजे लगे ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Benipatti News: ताजिया जुलूस में डीजे लगे ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मधुबनी के बेनीपट्टी से धनंजय कुमार धीरज की रिपोर्ट

Benipatti News: बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मेघवन गांव में मुहर्रम के ताजिया मिलान के दौरान शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई. घटना के बाद जुलूस में अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें: ताजिया जुलूस में चाकूबाजी, मुंबई से लौटे युवक की हत्या

ताजिया जुलूस देखने के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान मेघवन गांव के वार्ड 13 निवासी तेज नारायण यादव के 23 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, मेघवन गांव से ताजिया मिलान के लिए डीजे लगे ट्रैक्टर के साथ जुलूस करदहुली की ओर जा रहा था. बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक खेल का प्रदर्शन करते हुए जुलूस में शामिल थे.

इसी दौरान अमरजीत कुमार भी जुलूस देखने के लिए भीड़ में शामिल हो गया. अचानक वह ट्रैक्टर के नीचे गिर गया और पहिए की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया.

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के बाद जुलूस में शामिल लोगों ने शोर मचाया और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. गांव में मातम का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए.

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू

घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थानाध्यक्ष अनूप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए समझाने का प्रयास कर रही थी.

यह भी पढ़ें: कड़ी सुरक्षा और ड्रोन निगरानी में निकला मोहर्रम का ताजिया जुलूस, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ पर्व

The post Benipatti News: ताजिया जुलूस में डीजे लगे ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles