![]()
अररिया, बिहार विधानसभा की एक समिति इन दिनों सरकारी विभागों के कामकाज की जमीनी पड़ताल कर रही है। इसी सिलसिले में सोमवार को दरभंगा के केवटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं समिति सदस्य मुरारी मोहन झा अररिया पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। नियमों के मुताबिक काम हो रहा है या नहीं, होगी जांच विधायक मुरारी मोहन झा ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य सरकारी विभागों के कामकाज की जमीनी स्थिति की जांच करना है। इसके माध्यम से यह देखा जाएगा कि विभागों में योजनाओं और कार्यों का क्रियान्वयन निर्धारित नियमों के अनुसार हो रहा है या नहीं। विभागों से रिपोर्ट लेकर होगी समीक्षा उन्होंने बताया कि समिति के अध्यक्ष कटिहार के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह हैं। समिति की मुजफ्फरपुर और दरभंगा में दो बैठकें हो चुकी हैं। अब अररिया में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों के कामकाज से संबंधित रिपोर्ट ली जाएगी और उनकी समीक्षा की जाएगी। अररिया के बाद किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार का दौरा अररिया के बाद विधानसभा समिति किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जाएगी। इन जिलों में भी सरकारी विभागों के कामकाज की जानकारी और रिपोर्ट जुटाई जाएगी। विधानसभा में रखी जाएगी सभी जिलों की रिपोर्ट समिति की ओर से सभी संबंधित जिलों से जुटाई गई रिपोर्ट को विधानसभा में रखा जाएगा। इससे सरकारी विभागों के कामकाज और योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी सामने आएगी।
'सरकारी विभागों के कामकाज की होगी जमीनी पड़ताल':अररिया पहुंची विधानसभा समिति, विभागों से ली जाएगी रिपोर्ट
