सीतामढ़ी के परिहार प्रखंड में शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर निकाले जा रहे ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। ताजिया आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। परिहार प्रखंड के महुआवा और महादेवपट्टी गांवों का ताजिया जुलूस जगदर गांव स्थित रैन पर पहुंचा था। यहीं ताजिया आगे बढ़ाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही लाठी-डंडे चलने तक बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लगभग आधे घंटे तक दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते रहे। इस घटना का वीडियो भी मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस की गैरमौजूदगी में हुआ बवाल स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि घटना के समय मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद नहीं था, जिससे विवाद और बढ़ गया। घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सीतामढ़ी में ताजिया जुलूस के दौरान झड़प:ताजिया आगे बढ़ाने को लेकर 2 पक्षों में लाठी-डंडे चले, वीडियो वायरल