Tuesday, July 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

एसीबी ने सिल्ली अंचल के अमीन को दबोचा:जमीन नापी रिपोर्ट के लिए 8 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


रांची एसीबी की टीम ने गुरुवार को सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन गणेश महतो को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी ने यह बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रांची द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लोवादाग (सिल्ली) निवासी वासुदेव महतो ने एसीबी रांची में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में वासुदेव महतो ने बताया था कि उन्होंने अपनी 20 डिसमिल जमीन (खाता संख्या 13, प्लॉट संख्या 676, रकबा 171 डिसमिल) की नापी के लिए 16 दिसंबर को सिल्ली अंचल में ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के बाद, अंचल कार्यालय सिल्ली में कार्यरत अमीन गणेश महतो ने 10 फरवरी 2026 को उक्त भूमि की नापी की। नापी के बाद गणेश महतो ने नापी रिपोर्ट और नक्शा तैयार करने के बदले वासुदेव से 8 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। वासुदेव महतो रिश्वत देकर काम नहीं करवाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची से की। एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। इसके बाद, एसीबी की टीम ने गुरुवार को वासुदेव महतो द्वारा अमीन गणेश महतो को 8 हजार रुपए देते समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने अमीन गणेश महतो के खिलाफ रांची थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles