![]()
जमुई में करैत सांप के काटने से आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। सोनो थाना क्षेत्र के ठाकुर अहरा गांव में सोते समय दो सगी बहनों को सांप ने डंस लिया था। इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाते समय छोटी बहन प्रियांशु कुमारी (8) ने दम तोड़ दिया। मृत बच्ची की पहचान ठाकुर अहरा निवासी अनिल यादव की बेटी प्रियांशु कुमारी के रूप में हुई है। उसकी बड़ी बहन प्रियंका कुमारी (11) का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. 12 से अधिक लोगों की सांप डसने से मौत परिजनों के अनुसार, दोनों बहनें रात में घर में खटिया पर सो रही थीं। खटिया के सहारे सांप बेड तक पहुंच गया और दोनों को डस लिया। कुछ समय बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए। बारिश का मौसम शुरू होते ही ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश का खतरा बढ़ गया है। खेतों और सांपों के बिलों में पानी भरने के बाद जहरीले सांप सुरक्षित जगह की तलाश में घरों तक पहुंच रहे हैं। जिले में अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों की सांप डसने से मौत हो चुकी है। सर्पदंश की स्थिति में घबराने के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए। घायलों से हॉस्पिटल जाकर एंटी-वेनम इंजेक्शन लगाने की अपील जहरीले सांप के काटने का प्रभाव कम करने के लिए एंटी-स्नेक वेनम (एएसवी) उपलब्ध होने वाले अस्पताल में उपचार आवश्यक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, बरसात के दिनों में करैत और कोबरा जैसे जहरीले सांप सूखे स्थान की तलाश में घरों के भीतर फर्श या बिस्तर में छिप जाते हैं। विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को सलाह दी है कि इस मौसम में जमीन पर सोने से पूरी तरह परहेज करें और हमेशा मच्छरदानी लगाकर और चौकी-खाट पर ही सोएं। घर के आसपास झाड़ियों व कबाड़ की नियमित सफाई रखें और रात में रोशनी का प्रयोग करें। झाड़ियों और कबाड़ की नियमित सफाई रखें सर्पदंश की स्थिति में किसी भी तरह के झाड़-फूंक या अंधविश्वास में समय गंवाए बिना मरीज को तुरंत निकटतम सरकारी अस्पताल ले जाकर एंटी-वेनम इंजेक्शन लगवाएं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, बरसात के दिनों में करैत और कोबरा जैसे जहरीले सांप सूखे स्थान की तलाश में घरों के भीतर फर्श या बिस्तर में छिप जाते हैं। विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को सलाह दी है कि इस मौसम में जमीन पर सोने से पूरी तरह परहेज करें और हमेशा मच्छरदानी लगाकर व चौकी-खाट पर ही सोएं। घर के आसपास झाड़ियों व कबाड़ की नियमित सफाई रखें और रात में रोशनी का प्रयोग करें। सर्पदंश की स्थिति में किसी भी तरह के झाड़-फूंक या अंधविश्वास में समय गंवाए बिना मरीज को तुरंत निकटतम सरकारी अस्पताल ले जाकर एंटी-वेनम इंजेक्शन लगवाएं।
करैत सांप ने 2 बहनों को डसा, एक की मौत:जमुई में सोते समय हुई घटना, बड़ी बहन का इलाज जारी
