Suicide Attempt Kolkata Metro: कोलकाता मेट्रो के कालीघाट स्टेशन पर शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश करते हुए पटरियों पर छलांग लगा दी. इससे ‘ब्लू लाइन’ पर सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित रहीं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.
सुबह 7:20 बजे मेट्रो लाइन पर छलांग
यह घटना सुबह करीब 7 बजकर 20 मिनट पर हुई, जिसके बाद मैदान और दक्षिणेश्वर तथा महानायक उत्तम कुमार और शहीद खुदीराम स्टेशन के बीच सीमित मेट्रो सेवाएं संचालित की गयीं.
Suicide Attempt Kolkata Metro: मेट्रो कर्मचारियों ने व्यक्ति को बचाया
मेट्रो रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा- मेट्रो कर्मचारियों और आपात प्रतिक्रिया दलों ने व्यक्ति को तुरंत बचा लिया. बचाव अभियान और आवश्यक सुरक्षा जांच के बाद सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर पूरी ब्लू लाइन पर सामान्य सेवाएं बहाल कर दी गयीं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
25 मिनट के भीतर बहाल कर दी गयी सेवाएं
अधिकारी ने कहा कि बचाव अभियान चलाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सेवाओं को अस्थायी रूप से सीमित करना जरूरी था. घटना के करीब 25 मिनट के भीतर ब्लू लाइन के पूरे मार्ग पर रेल सेवाएं फिर से शुरू हो गयीं.
इसे भी पढ़ें
कोलकता: चिंगरीघाटा में मेट्रो निर्माण का दूसरा चरण शुरू, बाहर निकलने से पहले जानें लें ट्रैफिक प्लान
पावर कट से अंधेरे में डूब गया जय हिंद मेट्रो स्टेशन
The post कोलकाता मेट्रो के कालीघाट स्टेशन पर आत्महत्या की कोशिश, 7:44 बजे तक बाधित रहीं ट्रेन सेवाएं appeared first on Prabhat Khabar.

