Saturday, June 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कई राज्यों के राप्रसे अफसरों को मिली आईएएस में प्रोन्नति, राज्य सरकार ने अबतक नाम नहीं भेजा

देश के कई राज्यों के राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के अधिकारियों को वर्ष 2025 की रिक्ति के विरुद्ध आईएएस में प्रमोशन दे दिया गया है। डीओपीटी ने आईएएस में प्रमोशन संबंधी आदेश जारी कर दिया। बिहार के 14, गुजरात के 17 और त्रिपुरा के छह अधिकारियों को आईएएस में प्रमोशन दिया गया है। देश के लगभग 15 से अधिक राज्यों ने भी यूपीएससी को विचारण सूची भेज दिया है। अब उन राज्यों के अधिकारियों को प्रोन्नति देने के लिए यूपीएससी बैठक की तिथि निर्धारित करने में लगा है। लेकिन झारखंड की स्थिति यह है कि राज्य सरकार ने अब तक यूपीएससी को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की सूची ही नहीं भेजी है। उल्लेखनीय है कि झारखंड में राज्य प्रशासनिक सेवा से अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति के लिए वर्ष 2025 में कुल 14 रिक्तियां हैं। इसके अलावा एक रिक्ति गैर प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए है। विचारण सूची में रिक्ति का तीन गुणा अधिकारियों का नाम भेजा जाता है। इस तरह झारखंड से कुल 42 अधिकारियों के नाम यूपीएससी को भेजे जाने हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles