Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर के कांटी स्टेशन पर मजदूर का शव मिला:कान-मुंह से खून निकल रहा था, ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका


मुजफ्फरपुर के कांटी रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक मजदूर का शव बरामद किया गया है। यह शव प्लेटफार्म नंबर एक पर स्टेशन मास्टर के कमरे से लगभग सौ मीटर की दूरी पर मिला। मृतक के कान और मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने रेल से गिर कर मौत की आशंका जताई है। स्थानीय नागरिकों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम और रेलवे पुलिस (जीआरपी) बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आवश्यक सबूत जुटा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक युवक की पहचान हो गई है। उसकी पहचान कांटी प्रखंड के कुसी हरपुर होरिल गांव निवासी स्वर्गीय उमाशंकर ठाकुर के बेटे विपुल कुमार उर्फ वीजन (30 ) के रूप में हुई है। दोनों भाई करते मजदूरी विपुल कुमार उर्फ वीजन के माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका था। माता-पिता के निधन के बाद घर में केवल दो भाई ही थे। विपुल गांव में रहकर कांटी रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में मजदूरी करता था। उसका दूसरा भाई झारखंड के जमशेदपुर में मजदूरी करता है। दोनों भाई मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे थे। चर्चा है कि आपसी रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। कुछ लोग हादसे की भी आशंका जता रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से जांच कर रही है।
रेल थाना पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर रेल एसएसपी वीणा कुमारी ने आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि कांटी रेलवे स्टेशन परिसर में एक युवक का शव बरामद हुआ है और रेल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। उन्होंने आगे बताया कि मृतक के कान और मुंह से बहुत अधिक मात्रा में खून निकल रहा था। प्रथम दृष्टया में यह आशंका जताई जा रही है कि संभवतः चलती ट्रेन से उतरने के दौरान संतुलन बिगड़ने से युवक गिर गया हो और गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई हो। हालांकि, एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि रेल पुलिस दुर्घटना और हत्या समेत सभी संभावित बिंदुओं पर गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पूरी तरह से खुलासा हो पाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles