पूर्णिया जिले के रुपौली प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर थाना क्षेत्र की विजय लालगंज पंचायत में रविवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक पशुपालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय लालगंज पंचायत के विजय अमानत गांव निवासी 60 वर्षीय मोती यादव के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 2 बजे मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली गिरने लगी। मोती यादव उसी समय अपने मवेशियों को चारा खिलाने के लिए घर से बासा जा रहे थे। इसी दौरान वे वज्रपात की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मोहनपुर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत:पूर्णिया में मवेशी को चारा खिलाते समय हादसा