Sunday, June 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अरवल में पंचायत विकास दिवस मनाया गया:पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने किया उद्घाटन


अरवल जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रविवार को “पंचायत विकास दिवस” का आयोजन किया गया। पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर हुए इस आयोजन में जनभागीदारी देखी गई। मुख्य कार्यक्रम अरवल प्रखंड की अमरा पंचायत में हुआ। पंचायती राज मंत्री सह प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अरवल जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस, विकास आयुक्त शैलेश कुमार, अमरा पंचायत के मुखिया राजेश कुमार, लोजपा जिला अध्यक्ष सतेन्द्र रंजन और भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी सहित सैकड़ों ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद थे। अपने संबोधन में मंत्री दीपक प्रकाश ने ग्राम पंचायतों को ग्रामीण विकास की सबसे मजबूत कड़ी बताया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और आम नागरिकों से विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनभागीदारी और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने की अपील की। मंत्री ने जोर दिया कि पंचायतों के सशक्त होने से ही गांवों का समग्र विकास संभव है। जिले की सभी पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में ग्राम सभा के सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं, महिला समूहों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इन आयोजनों के दौरान पंचायतों की विकास योजनाओं, प्राप्त और खर्च की गई राशि तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की गई। स्थानीय स्तर पर सतत विकास के नौ प्रमुख लक्ष्यों पर भी विस्तार से चर्चा हुई और सुझाव लिए गए। इस माह “महिला हितैषी ग्राम पंचायत” विषय निर्धारित होने के कारण कार्यक्रम में महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, आर्थिक स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट पंचायतों के विकास कार्यों का वीडियो प्रदर्शन भी किया गया। प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक प्रसारण भी हुआ, जिसे उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशासन ने पंचायत विकास दिवस के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मियों और आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रशासन ने पंचायतों के सशक्तिकरण और समावेशी विकास के लिए सभी से निरंतर सहयोग की अपील भी की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles