Sunday, June 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुख्यमंत्री को साइंस कॉलेज में छात्रों ने घेरा:काउंसलर ने रखी 5 मांगे, CM ने यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज की स्थापना की घोषणा की


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना साइंस कॉलेज में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि पटना साइंस कॉलेज परिसर में “यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज” की स्थापना की जाएगी। साइंस कॉलेज में निरीक्षण के दौरान कुछ छात्रों ने मुख्यमंत्री को घेर लिया। छात्र परिषद के काउंसिलर ने छात्रों की समस्याओं और विभिन्न विभागों के मुद्दों को उनके सामने रखा। साइंस कॉलेज में ऑडिटोरियम का निर्माण, प्लेग्राउंड को मेट्रो द्वारा अधिग्रहण मुक्त करने, साइंस कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण सहित पांच मांगे रखी। मुख्यमंत्री ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगे पूरी की जाएगी। हालांकि, इस दौरान एक छात्र को प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण डिटेन भी किया गया, मगर बाद में छोड़ दिया गया। पटना कॉलेजिएट में मॉडल स्कूल का उद्घाटन किया इसके साथ ही सीएम पटना कॉलेजिएट में मॉडल स्कूल का उद्घाटन करने पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्कूल के भौतिकी और केमेस्ट्री की प्रयोगशाला, पुस्तकालय, क्लास रूम, आइसीटी लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रों से उन्होंने बात की और यहां मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। सम्राट चौधरी ने पटना कॉलेजिएट स्कूल परिसर में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित निशुल्क कोचिंग में पढ़ रहे छात्रों से भी मुलाकात की। स्कूल परिसर में बास्केटबाॅल को कोर्ट तैयार किया जाएगा इस दौरान प्रिंसिपल ने चार एकड़ में फैले स्कूल के मैदान को विकसित करने का आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल के मैदान को विकसित किया जाएगा। मैदान में फुटबाल ग्राउंड, क्रिकेट पीच, छात्रों के लिए दौड़ने के ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने मौजूद अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दिया। इसके साथ ही स्कूल परिसर में बास्केटबाॅल को कोर्ट तैयार किया जाएगा। इसके अलावा परिसर में स्थित शिक्षकों और कर्मचारियों के पुराने आवास को तोड़कर मल्टी लेवल का आवास बनाने के लिए प्राचार्य को भरोसा दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles