लोहरदगा|जिले में 28 जून दिन रविवार को 5 घंटे दिन में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दिशा में विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता अज्जू कच्छप ने बताया कि 28 जून को 11 केवी पीएचईडी फीडर में पुराने कंडक्टर को बदलकर नए कंडक्टर लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा 11 केवी लोहरदगा फीडर में मेंटेनेंस का कार्य भी किया जाएगा। जिस कारण सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।


