Tuesday, October 13, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना में STF इंस्पेक्टर पर हेलमेट से हमला, सिर फटा:हिरासत में बीजेपी नेता, कार ने इंस्पेक्टर की बाइक को मारी थी टक्कर; विवाद के बाद हमला


पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में ट्रैफिक पोस्ट के पास मंगलवार को कार और बाइक की टक्कर के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि कार सवार ने बाइक सवार को हेलमेट से मार दिया। इस घटना में बाइक सवार का सिर फट गया। घायल की पहचान एसटीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार के रूप में हुई है। वह फिलहाल एसटीएफ में प्रशिक्षण से जुड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अमित कुमार एसटीएफ कार्यालय से मुख्यालय जा रहे थे। इसी दौरान कोतवाली इलाके में एक कार ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह बीच सड़क पर लड़खड़ाकर गिर गए। इसके बाद कार सवार और बाइक सवार के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद में कार सवार ने हेलमेट से मारा आरोप है कि विवाद के दौरान कार सवार ने हेलमेट से अमित कुमार के सिर पर वार कर दिया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस मामले में आरोपी की पहचान बीजेपी नेता ज्योति शेखर सिंह के रूप में हुई है। पीड़ित पक्ष की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के दौरान क्या हुआ और विवाद किस वजह से बढ़ा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles