भास्कर न्यूज | इटखोरी इटखोरी प्रखंड के तकरीबन 164 बूथों पर रविवार को पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन 29704 बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाया गया। यहां 33000 बच्चों को पल्स पोलियो का खुराक पिलाने का लक्ष्य है। शेष बच्चों को उनके घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसी तरह कन्या मध्य विद्यालय में भी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की दवा पिलाकर पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वास्थ्यकर्मियों ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने सभी छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान का उद्देश्य देश को पोलियो मुक्त बनाए रखना और बच्चों को इस बीमारी से सुरक्षित रखना है। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक अपने-अपने बच्चों को लेकर केंद्र पहुंचे और बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया कि प्रत्येक बच्चे तक पहुंचकर उसे पोलियो की दवा पिलाने का प्रयास किया जा रहा है। भास्कर न्यूज | चतरा जिले में रविवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाभियान का शुभारंभ किया गया। सदर अस्पताल चतरा में सिविल सर्जन डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा ने एक नन्हे बच्चे को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक दवा पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान सिविल सर्जन ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर एवं आजीवन दिव्यांगता का कारण बनने वाली बीमारी से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की निर्धारित खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक अभियान से वंचित न रह जाए। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में 2,20,048 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 1,209 घर-घर भ्रमण करने वाली टीकाकरण टीमों, 4,386 वैक्सीनेटर, 21 ट्रांजिट टीमों एवं 201 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। अभियान के प्रथम दिन जिले के सभी निर्धारित पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। वहीं, जो बच्चे किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके, उन्हें अगले दो दिनों के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगी। अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए सभी प्रखंड स्तरीय नोडल पदाधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। उपाधीक्षक डॉ पंकज कुमार ने कहा कि स्वस्थ एवं पोलियो मुक्त समाज का निर्माण सभी की सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाकर इस राष्ट्रीय जनस्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। कार्यक्रम में डॉ रमेश कुमार, डॉ आशुतोष कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रंजीत सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संगीता एक्का बाला, रविंद्र कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य कई उपस्थित थे।
चतरा में 2.20 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य, सीएस ने की अभियान की शुरुआत