![]()
सेन्हा|शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन भक्तों ने श्रद्धा व भक्तिभाव से मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की। विदित हो कि रविवार से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो चुका है। इसी निमित गुरुवार को देवी मां के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की फूल, अक्षत, सिंदूर, रोली, चंदन, धूप, बत्ती, बेलपत्र व प्रसाद आदि से पूजा की गई। माता से सुख-शांति व समृद्धि की मंगलकामना भी की गई। शारदीय नवरात्र व दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक माहौल भक्तिमय हो गया है। शास्त्रों के अनुसार मां दुर्गा के नौ स्वरूप हैं। शारदीय नवरात्र में भक्त नौ दिनों तक अलग-अलग स्वरूपों की श्रद्धा व भक्तिभाव से पूजा करते हैं। इसी निमित प्रखंड क्षेत्र के झखरा, सेन्हा बरही, बदला, चन्दकोपा व बक्सीडीपा सहित अन्य जगहों पर दुर्गा पूजा के लिए बनाए जा रहे पंडालों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
भक्तों ने श्रद्धा और भक्तिभाव से की मां स्कंदमाता का पूजा

