Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग में नशे में चालक ने मचाया कहर:आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, चार की हालत गंभीर; कार जब्त, जांच जारी


हजारीबाग शहर के बड़ा बाजार ओपी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। नशे की हालत में वाहन चला रहे चालक ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति में थी और चालक पूरी तरह नशे में था। जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे मौजूद लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कई लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बिजली पोल और चापाकल से टकराकर रुकी कार घटना के बाद तेज रफ्तार कार बिजली के पोल और एक चापाकल से टकराकर रुक गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और पुलिस को सूचना दी। हादसे में चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज मिशन अस्पताल में चल रहा है। वहीं अन्य घायलों को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की टीम सभी घायलों की निगरानी कर रही है। राहत की बात यह रही कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद किसी की जान नहीं गई। पुलिस ने कार जब्त की, जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही बड़ा बाजार ओपी थाना प्रभारी मुकेश कुमार रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के सांसद प्रतिनिधि रंजन चौधरी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ितों को बेहतर इलाज का भरोसा दिलाते हुए आम लोगों से अपील की कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles