Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पाकुड़ में शिक्षक-वैज्ञानिक के दो घरों में चोरी:चोरों ने सोना-चांदी, नकदी और बर्तन चुराए; पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध


पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के सिंधीपाड़ा मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सोमवार को सामने आई इस घटना में एक शिक्षक और एक वैज्ञानिक के घर से सोना-चांदी के जेवर, नकदी और पीतल के बर्तन चोरी हो गए। शिक्षक मृदुल भट्टाचार्य के घर में चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और लॉकर को क्षतिग्रस्त कर दिया। घर के दो-तीन कमरों का सामान बिखेरते हुए अलमारी खंगाली गई। उसमें रखे कीमती सामान समेट लिए गए। वारदात के समय घर सूना था, जिसका फायदा उठाकर चोर आराम से फरार हो गए। परिवार बाहर होने का उठाया फायदा इसी मोहल्ले में रहने वाले वैज्ञानिक अमित कुमार के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। उनके घर का ताला तोड़कर भीतर रखा सामान चोरी कर लिया गया। मृदुल भट्टाचार्य की सास व सेवानिवृत्त शिक्षिका अल्पना चटर्जी ने बताया कि पूरा परिवार किसी काम से बड़हड़वा गया हुआ था, इसी दौरान चोरी हुई। वहीं, अमित कुमार के ससुर जयनंदन शाह ने बताया कि उनके दामाद भी शादी समारोह में बाहर गए थे। रविवार शाम तक सब कुछ ठीक था, लेकिन सुबह पड़ोसियों ने चोरी की सूचना दी। घर पहुंचने पर सामान अस्त-व्यस्त मिला और कीमती सामान गायब था। चोरी का सही आकलन संबंधित परिवारों के लौटने के बाद ही हो पाएगा। सीसीटीवी में दो संदिग्ध कैद, पुलिस जांच में जुटी स्थानीय लोगों के अनुसार, पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में हेलमेट पहने दो संदिग्ध एक मोटरसाइकिल पर आते-जाते दिख रहे हैं। सूचना मिलते ही नगर थाना में पदस्थापित एएसआई विपिन यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान में जुटी है। इधर, स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है। उन्होंने डॉग स्क्वायड बुलाकर जल्द खुलासा करने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles