Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा के संघारी घाटी में कोयला ट्रक पलटा, दो गंभीर:मेरठ का चालक, बक्सर का खलासी हजारीबाग रेफर; सड़क पर बिखरा कोयला


चतरा की संघारी घाटी में कोयला लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक का चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ट्रक पिपरवार से कोयला लेकर बिहार की ओर जा रहा था। घाटी के खतरनाक और घुमावदार मोड़ों से नीचे उतरते समय चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक अचानक पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। संघारी घाटी में पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रही हैं। हादसे की तस्वीरें देखें… केबिन में फंसे घायलों को ग्रामीणों ने निकाला हादसे के बाद ट्रक के केबिन में चालक और खलासी बुरी तरह फंस गए थे। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। घायल चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी बबलू कुमार के रूप में हुई है, जबकि खलासी बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों को पहले चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अजहर ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत बेहद गंभीर है। जिसमें एक व्यक्ति पूरी तरह बेहोश है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। सड़क पर कोयला फैलने से घंटों लगा जाम ट्रक पलटने के बाद उसमें लदा सारा कोयला सड़क पर बिखर गया, जिससे संघारी घाटी मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस सड़क से कोयला और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल करने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ब्रेक फेल या तेज रफ्तार में नियंत्रण खोना बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles