सोमवार को शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन से लगभग 68 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद किया गया। जीआरपी थाना पुलिस ने शव को ट्रेन से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया है। यह घटना तब सामने आई जब किऊल से गया की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन में एक बुजुर्ग यात्री फर्श के किनारे बेहोशी की अवस्था में मिले। ट्रेन के शेखपुरा स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने शव को ट्रेन से उतारा। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। रेल टिकट और एक थैला बरामद हुआ जीआरपी थाना शेखपुरा के थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मृतक के पास से बड़हिया से शेखपुरा रेलवे स्टेशन तक का एक रेल टिकट और एक थैला बरामद हुआ है। थैले में कुछ कपड़े और खाने-पीने का सामान मिला है। हालांकि, मृतक के पास से पहचान संबंधी कोई सामग्री नहीं मिली है। शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे पुलिस का अनुमान है कि बुजुर्ग लखीसराय जिले के बड़हिया स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए थे और शेखपुरा जिले में किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। पुलिस मृतक की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने यह भी बताया कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पहचान के लिए शव को अगले 72 घंटे तक सदर अस्पताल शेखपुरा में सुरक्षित रखा जाएगा।
शेखपुरा में पैसेंजर ट्रेन से अज्ञात शव बरामद:मृतक के पास से रेल टिकट और थैला मिला