Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास:भभुआ सदर में मारपीट- छेड़छाड़; आरोपी बाइक छोड़ मौके से फरार


भभुआ शहर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रह रही एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ किराए के कमरे में रहती है। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। तभी एक अज्ञात युवक जबरन उसके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला की चीख-पुकार सुनकर पति पहुंचा महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। महिला की चीख-पुकार सुनकर उसका पति और मोहल्ले के लोग मौके पर जुटने लगे। भीड़ को आता देख आरोपी अपनी बाइक (नंबर BR 45 C-1325) छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित महिला ने स्थानीय पुलिस थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles