Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, मौत; CCTV में आई तस्वीरें:स्कूल जाते वक्त हुई दुर्घटना, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर मेन रोड किया जाम


पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ-चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर निश्चितपुर स्कूल के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 23 वर्षीय शिक्षिका वंदना महतो की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षिका के शव को घटनास्थल पर रखकर सोनुआ-चक्रधरपुर मुख्य सड़क (एनएच) जाम कर दिया। पैदल ही जा रही थी स्कूल मृतका वंदना महतो निश्चितपुर गांव की निवासी थीं और सोनुआ के एसएस प्लस-2 हाई स्कूल में घंटी आधारित शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। वह पैदल ही स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान चक्रधरपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। इलाज के दौरान शिक्षिका की मौत हो गई स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल शिक्षिका को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनुआ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, लेकिन चक्रधरपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूरी घटना निश्चितपुर स्कूल के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में दिख रहा है कि शिक्षिका सड़क किनारे पैदल चलती दिखाई दे रही हैं, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर उन्हें टक्कर मारते हुए आगे निकल जाता है। फरार ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही सोनुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान में जुटी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने दोषी चालक की तत्काल गिरफ्तारी, मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा और क्षेत्र में बेलगाम दौड़ रहे ट्रैक्टरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई ट्रैक्टर बिना नियमों का पालन किए चलाए जा रहे हैं, जिससे लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles