Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

तिलैया में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी:वृद्ध दंपति की दुकान से 20 हजार का सामान गायब, पुलिस जांच में जुटी


कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 2 स्थित तिलैया बस्ती में देर रात चोरी की घटना सामने आई। अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान का ताला तोड़कर करीब 20 हजार रुपए मूल्य का सामान चुरा लिया। दुकान संचालक बुलाई मंडल ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे उन्होंने अपनी पत्नी के साथ दुकान बंद की थी। सब कुछ सामान्य था, लेकिन सोमवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। बिस्किट, चावल, तेल समेत कई सामान गायब दुकान के अंदर जाने पर बुलाई मंडल ने देखा कि कई जरूरी सामान गायब थे। चोर बिस्किट, चावल, दाल, तेल, सर्फ, साबुन समेत अन्य किराना सामग्री ले उड़े। दुकानदार के अनुसार, इस चोरी से उन्हें करीब 20 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे दूसरे शहरों में मजदूरी करते हैं और उन्हीं की मदद से यह छोटी सी दुकान खोली गई थी। इसी दुकान से परिवार का भरण-पोषण होता है। अचानक हुई इस चोरी की घटना ने उनकी आर्थिक स्थिति को झटका दिया है और परिवार चिंता में है। सीसीटीवी खंगालकर चोरों की तलाश में जुटी घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का काम शुरू किया है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles