Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में डॉक्टर के घर से 11 लाख की चोरी:विरोध करने पर बेटे को कट्टे की बट से मारकर किया घायल


सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कानू टोला (वार्ड संख्या 28) में सोमवार-मंगलवार रात करीब 2:30 बजे डॉ. उमेश भगत के घर 11 लाख से अधिक की चोरी हुई है। चोरों ने घर से कीमती सामान चुराया और विरोध करने पर मकान मालिक के बेटे को कट्टे की बट से मारकर घायल कर दिया। घायल बेटे को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शोर मचने पर चोर हड़बड़ी में मौके से फरार हो गए। चोर अपना देसी कट्टा और जिंदा कारतूस वहीं छोड़ गए। मकान मालिक के अनुसार 3 लाख कैश और एक डायमंड का रिग, पांच सोने की अंगूठी सहित करीब 8 लाख से अधिक रुपए के ज्वेलरी की चोरी हुई है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब जानिए पूरी घटना… घटना रात करीब 2:30 बजे की है, जब परिवार के सदस्य सो रहे थे। आशंका है कि चोरों ने घर में घुसने से पहले किसी स्प्रे का इस्तेमाल किया था। चोरी की वारदात को अंजाम देकर जब चोर भागने की फिराक में थे, तभी डॉ. उमेश भगत का बेटा ओमबाबू (28) एक शादी समारोह से घर लौटे। दरवाजा खुलवाने के दौरान उनका सामना बाहर निकल रहे चोरों से हो गया। ओमबाबू ने एक चोर को पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। खुद को घिरा देखकर चोर ने कट्टे की बट से ओमबाबू के सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। चोरों का अवैध कट्टा और कारतूस जब्त चोर 8 लाख रुपये के जेवरात और 3 लाख कैश लेकर फरार हो गए। चोरी हुए सामानों में डॉ. उमेश भगत की मुरलीगंज निवासी बेटी के भी कीमती जेवरात शामिल हैं, जो शादी में शामिल होने आई थीं। पुलिस चोरी की गई कुल संपत्ति का आकलन कर रही है और मामले की जांच जारी है। मेरे भाई का सिर फोड़ दिया – डॉक्टर की बेटी डॉ उमेश भगत की बेटी मौसम कुमारी ने बताया कि, ‘घर के बगल में एक शादी समारोह था जिसमें मैं शामिल होने के लिए गई हुई थी। शादी से रात करीब 12:00 बजे मैं घर लौटी और अपने सारे जेवर घर के कमरे में रखा था। लेकिन 2:30 बजे करीब अचानक चोर घुसे और घर के रखे हुए सारे सामान को चोरी कर लिया। मुझे और मेरे परिवार वालों को घर में कब चोरी हो रही थी कुछ पता ही नहीं चला लेकिन जब मेरे भाई चोर को गेट दरवाजे पर देखा तो सामान ले जाने का विरोध किया तो उसका सिर फोड़ दिया है।’ सभी बिंदुओं पर तहकीकात की जा रही – SDPO पुलिस ने घटनास्थल से चोरों का अवैध कट्टा और कारतूस जब्त कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि सभी बिंदुओं पर तहकीकात की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से चोरों का अवैध कट्टा और कारतूस जब्त कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles