Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेतिया कालीबाग मंदिर के पोखरे में मिला युवक का शव:पास में मिली साइकिल और बैग, नहीं हुई बॉडी की पहचान


बेतिया जिले के ऐतिहासिक कालीबाग मंदिर परिसर स्थित पोखरे में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह पोखरे के पानी में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत कालीबाग थाना पुलिस को सूचना दी। खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कालीबाग थानाध्यक्ष अजय चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ भी की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। कुछ कपड़े और एक मोबाइल चार्जर बरामद हुआ प्रारंभिक जांच के दौरान मंदिर के मुख्य द्वार के पास एक साइकिल खड़ी मिली, जिस पर एक बैग बंधा हुआ था। बैग की तलाशी लेने पर उसमें कुछ कपड़े और एक मोबाइल चार्जर बरामद हुआ। हालांकि, कोई पहचान पत्र या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे युवक की शिनाख्त हो सके। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बरामद साइकिल और बैग मृतक के ही हैं या किसी अन्य व्यक्ति के। पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसके फोटो और उपलब्ध विवरण को सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से साझा किया जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान कर सके या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता हो, तो तत्काल कालीबाग थाना से संपर्क कर पुलिस की सहायता करें। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत दुर्घटनावश हुई, आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच तथा मृतक की पहचान होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles