Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आवारा कुत्ते के हमले में चार साल का बच्चा गंभीर:गिरिडीह से धनबाद इलाज कराने पहुंचे, चेहरे पर थे गहरे जख्म, रिम्स रेफर


गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांडेय प्रखंड के जमजोरी गांव में आवारा कुत्ते के हमले में चार वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक आवारा कुत्ता वहां पहुंचा और उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे के बाईं ओर गाल के पास गहरे जख्म कर दिए। हमले के दौरान कुत्ता बच्चे को कुछ देर तक दबोचे रहा। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को वहां से भगाया। स्थानीय अस्पताल से धनबाद, फिर रिम्स रेफर हमले के तुरंत बाद परिजन घायल बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बच्चे की हालत को चिंताजनक बताते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए रांची स्थित रिम्स भेजने का निर्णय लिया। फिलहाल बच्चे का इलाज रिम्स में चल रहा है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। आवारा कुत्तों पर नियंत्रण की मांग इस घटना के बाद जमजोरी गांव सहित आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन कुत्तों को नियंत्रित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण डरे-सहमे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles