मंदिर से पूजा करके लौट रहे बुजुर्ग की मौत:आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर वाहन ने रौंदा, क्षत-विक्षत हालत में मिली बॉडी

Date:


आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर बाजार पर गुरुवार को वाहन ने मंदिर से पूजा कर घर वापस लौट रहे बुजुर्ग को कुचल दिया। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में उनका शव पूरी बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव वार्ड नंबर 10 निवासी स्व. झपसी यादव के 70 वर्षीय पुत्र बुटन यादव है। वह किसान थे। इधर, मृतक के भतीजे कृष्णा कुमार ने बताया कि वह बराबर उदवंतनगर बाजार स्थित काली मंदिर में पूजा करने जाते थे। काली मंदिर में पूजा करने के बाद पैदल घर लौट रहे थे गुरुवार को पांच बजे वह काली मंदिर में पूजा करने के बाद पैदल वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना उन्हें मिली। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर थे। उनके परिवार तीन भाई शिव यादव, राजबल्लभ यादव, नमी यादव एवं दो बहन है। मृतक ने शादी नहीं की थी। वह अपने भाई एवं भतीजे के साथ ही रहते थे। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp