Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दंपती की मौत:आंजन धाम मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा, तेज ढलान पर अनियंत्रित हुई स्कूटी


गुमला जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र स्थित अंजन धाम में मंगलवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा भगवान हनुमान की जन्मस्थली कहे जाने वाले अंजन धाम में हुआ। पुलिस के अनुसार, दंपती अंजन पहाड़ी मंदिर से पूजा-अर्चना कर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक एक मवेशी सामने आ जाने से उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई। तेज ढलान पर स्कूटी सड़क से नीचे उतरकर पत्थर और पेड़ से जा टकराई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही टोटो थाना प्रभारी कुंदन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के कुंद गढ़ी निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के मोबाइल फोन से उनके परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन गुमला सदर अस्पताल पहुंचे। अंजन धाम में मंगलवार को विशेष पूजा-भंडारे का आयोजन होता है। इस कारण दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं और भीड़ रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहाड़ी मंदिर तक जाने के लिए काफी ढलान से गुजरना पड़ता है और सड़क के दोनों ओर रेलिंग न होने से चट्टान या पेड़ से टकराने का खतरा बना रहता है। पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles