Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

21 जुलाई को विक्टोरिया हाउस के सामने नहीं होगी शहीद दिवस की सभा, कोलकाता पुलिस का परमिसन देने से इनकार

21 जुलाई को विक्टोरिया हाउस के सामने नहीं होगी शहीद दिवस की सभा, कोलकाता पुलिस का परमिसन देने से इनकार

Shahid Diwas: कोलकाता पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के 21 जुलाई के प्रस्तावित शहीद दिवस सभा को अनुमति देने से इनकार कर दिया है. पुलिस ने कहा है कि विक्टोरिया हाउस के सामने तृणमूल कांग्रेस के किसी भी गुट को सभा या रैली करने की अनुमति नहीं दी जायेगी. पुलिस ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले ‘कालीघाट तृणमूल’ और रीतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले ‘असल तृणमूल’ दोनों गुटों की ओर से दी गयी अनुमति की अर्जियां खारिज कर दी हैं.

विक्टोरिया हाउस के आसपास लागू है धारा 163

मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अजय नंद ने कहा कि विक्टोरिया हाउस और आसपास के इलाके में पहले से ही पुराने सीआरपीसी की धारा 144 (वर्तमान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के समकक्ष) लागू है. इस कारण वहां बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की अनुमति नहीं दी जा सकती. उन्होंने कहा कि 21 जुलाई को वहां किसी भी संगठन को कार्यक्रम की इजाजत नहीं मिलेगी.

33 वर्षों से वहीं होता रहा है शहीद दिवस कार्यक्रम

कालीघाट तृणमूल की नेता डोला सेन ने कहा कि पार्टी को न्यायिक और कानूनी व्यवस्था पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि तृणमूल पिछले 33 वर्षों से उसी स्थान पर शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित करती रही है और यह केवल राजनीतिक सभा नहीं, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि देने का आयोजन है. उन्होंने बताया कि यदि विक्टोरिया हाउस के सामने अनुमति नहीं मिलती है, तो पार्टी नेतृत्व वैकल्पिक स्थल पर विचार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें : टीएमसी के 2 धड़ों में ‘शहीद दिवस’ पर महासंग्राम, ममता और रीतब्रत गुट ने किया रैलियों का ऐलान

Shahid Diwas: ‘असल तृणमूल’ भी करेगा फैसले का सम्मान

रीतब्रत बनर्जी समर्थक गुट के मुख्य सचेतक अखरुज्जमां ने कहा कि उनका गुट कानून का सम्मान करेगा और किसी भी स्थिति में कानून हाथ में नहीं लेगा. उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर आंतरिक चर्चा कर रही है और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से दोबारा संपर्क किया जायेगा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तैयारियों के बीच नेताओं पर एफआईआर

21 जुलाई की रैली की तैयारियों के तहत कालीघाट तृणमूल के नेताओं कुणाल घोष, डोला सेन सहित अन्य नेताओं ने रविवार को धर्मतला इलाके का दौरा कर मंच निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण और नाप-जोख की थी. इसके बाद हेयर स्ट्रीट थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी. पुलिस ने विधायक कुणाल घोष, डोला सेन समेत 8 लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस दिया है.

इसे भी पढ़ें

शहीद दिवस से पहले पश्चिम बर्दवान और रानीगंज में तृणमूल युवा ने दिखायी ताकत

TMC 21 July Shahid Diwas : ममता बनर्जी का बड़ा बयान कहा, केन्द्र की भाजपा नीत सरकार लंबी नहीं टिकेगी

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles