Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर में ट्रक चालक पर जानलेवा हमला:तीन हथियारबंद बदमाशों ने घेरा, लूट का विरोध करने पर धारदार हथियार से वार


जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित टीआरएफ कंपनी के समीप देर रात एक ट्रक चालक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे से 2:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के बीरग्राम निवासी ट्रक चालक जय प्रकाश रजक अपने वाहन के पास मौजूद थे। तभी एक वाहन से तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सभी बदमाशों के हाथों में चापड़ और पिस्टल जैसे हथियार थे। उन्होंने चालक को घेर लिया और धमकाते हुए उसका मोबाइल फोन व नकदी छीनने का प्रयास किया। चालक गंभीर रूप से घायल बदमाशों द्वारा लूटपाट का प्रयास किए जाने पर जय प्रकाश रजक ने हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया और आत्मरक्षा की कोशिश की। चालक का विरोध करना हमलावरों को नागवार गुजरा और उन्होंने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में चालक के शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। हालांकि, घायल अवस्था में भी चालक ने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। इसी दौरान इलाके में गश्त कर रही बर्मामाइंस थाना पुलिस की नजर घायल चालक पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत अपने वाहन से उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के विरोध में यूनियन का प्रदर्शन घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में ट्रक चालक और ड्राइवर यूनियन के सदस्य बर्मामाइंस थाना पहुंचे। यूनियन प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इसके साथ ही रात के समय ट्रक चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग उठाई गई। इधर, बर्मामाइंस थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles