होली पर हावड़ा-पटना के बीच स्पेशल ट्रेन:‎जामताड़ा समेत छह स्टेशनों पर होगा ठहराव‎, 29 मार्च तक चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेनें

Date:


होली के दौरान यात्रियों ‎की अतिरिक्त भीड़ को कम करने ‎के लिए रेलवे ने हावड़ा और ‎पटना के बीच स्पेशल ट्रेनों का ‎परिचालन करने का निर्णय लिया ‎है। यह ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर‎ दोनों दिशाओं में चलेंगी और‎ यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा‎प्रदान करेंगी। रेलवे की ओर से‎ जारी जानकारी के अनुसार,‎ 02024 पटना–हावड़ा स्पेशल ‎ट्रेन 8 मार्च 2026 से 29 मार्च ‎2026 तक प्रत्येक रविवार को ‎संचालित होगी। यह ट्रेन सुबह ‎5:30 बजे पटना से प्रस्थान कर ‎उसी दिन दोपहर 1:25 बजे ‎हावड़ा पहुंचेगी। कुल चार ट्रिप में ‎यह सेवा उपलब्ध रहेगी। इसी ‎प्रकार, 02023 हावड़ा–पटना‎ स्पेशल ट्रेन भी 8 मार्च 2026 से‎ 29 मार्च 2026 तक प्रत्येक ‎रविवार को चलेगी। यह ट्रेन ‎दोपहर 2:15 बजे हावड़ा से रवाना‎ होकर रात 10:30 बजे पटना‎ पहुंचेगी। यह सेवा भी कुल चार ‎ट्रिप में संचालित की जाएगी।‎ मधुपुर और जसीडीह‎ स्टेशन पर भी रुकेगी ट्रेनें
यात्रा के दौरान ये ट्रेनें पूर्व रेलवे‎ के आसनसोल मंडल के अंतर्गत ‎आने वाले दुर्गापुर, चित्तरंजन,‎ जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह‎ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ‎ठहराव करेगी। इससे इन क्षेत्रों के ‎यात्रियों को सीधी और ‎सुविधाजनक रेल सेवा का लाभ ‎मिलेगा। इन स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों‎ के लिए गैर-वातानुकूलित सीटों के‎ साथ वातानुकूलित चेयर कार की ‎भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। रेलवे‎ ने यात्रियों से अपील की है कि वे‎ यात्रा से पहले आरक्षण की स्थिति‎ की जानकारी अवश्य ले लें, ताकि ‎यात्रा सुगम और सुरक्षित हो सके।‎

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बाइक टैक्सी चालक पर महिला से बदसलूकी का लगा आरोप

बीच रास्ते उतारने की शिकायतथाने में लिखित शिकायत दर्ज...

Trump gives Iran 10-15 days to make deal, warns ‘bad things will happen’ | Newsfeed

NewsFeedUS President Donald Trump has warned Iran it has...

बंगाल सरकार का कदम : यूपीएससी तैयारी के लिए 10 माह का विशेष कोर्स

प्रीलिम्स पास अभ्यर्थियों को सीधा प्रवेशसंवाददाता, कोलकातासंघ लोक सेवा...
Join Us WhatsApp