Wednesday, July 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में ट्रक ने कार को मारी टक्कर:बिहार से बोकारो जा रहे तीन लोग गंभीर रूप से घायल, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त


कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी स्थित नौवां माइल के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही कार को पीछे से टक्कर मार दी। घायलों की पहचान विमला देवी, उनके पति रामप्रवेश प्रसाद और चालक संजय प्रसाद के रूप में हुई है। ये तीनों बिहार शरीफ से बोकारो जा रहे थे। नौवां माइल के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मारी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे कार सवार पप्पू सिंह और उनके साथियों ने दुर्घटना देखी। उन्होंने अपनी कार रोककर घायलों की मदद की। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों घायलों को कार से बाहर निकाला गया। पप्पू सिंह और उनके साथियों ने घायलों को अपनी कार में बिठाकर सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक व क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles