Wednesday, July 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खगड़िया DM विक्रम विरकर ने किया बेलदौर का दौरा:कटाव स्थल, डिग्री कॉलेज और बाढ़ तैयारियों का लिया जायजा


खगड़िया में जिला पदाधिकारी विक्रम विरकर ने बुधवार को बेलदौर प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों, शिक्षा व्यवस्था, कोसी नदी के कटाव की स्थिति और बाढ़ पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। समय पर एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया डीएम ने अपने दौरे की शुरुआत बेलदौर प्रखंड की इत्मादी पंचायत स्थित स्वर्णपुरी गांव में कोसी नदी के कटाव स्थल के निरीक्षण से की। उन्होंने कटाव की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक सतर्कता बरतने तथा संभावित खतरे को देखते हुए समय पर एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया। विद्यालय फिलहाल अस्थायी झोपड़ीनुमा भवन में संचालित निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी प्राथमिक विद्यालय स्वर्णपुरी भी पहुंचे। यह विद्यालय फिलहाल अस्थायी झोपड़ीनुमा भवन में संचालित हो रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और विद्यालय की व्यवस्था की जानकारी ली। डीएम ने बच्चों को जल्द ही स्थायी भवन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद डीएम बेलदौर प्रखंड की कुर्बन पंचायत स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज पहुंचे। उन्होंने 1 जुलाई से शुरू हुए नए शैक्षणिक सत्र के दीक्षारंभ कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से अधिक संख्या में नामांकन कराने की अपील की। गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता उन्होंने कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। दौरे के क्रम में जिला पदाधिकारी ने इंटर विद्यालय कुर्बन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली और छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा अपने दौरे के अंतिम चरण में डीएम आईटी भवन, बेलदौर पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रखंड, अनुमंडल और जिला स्तर के अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles