Saturday, October 17, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

साइबर डीएसपी अंकुर कुमार को विदाई,नवीन कुमार ने संभाला पदभार:थाना में हुआ सम्मान समारोह, लोगों ने कार्यकाल को सराहा


मधुबनी साइबर थाना परिसर में शुक्रवारशाम साइबर डीएसपी अंकुर कुमार की विदाई एवं वरीय साइबर डीएसपी नवीन कुमार के पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का नेतृत्व मुख्यालय एएसपी रश्मि एवं पुलिस लाइन डीएसपी ने किया। इस अवसर पर जिले के वरीय पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। समारोह में मधुबनी के वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़, सदर एसडीएम चंदन कुमार झा, मुख्यालय एएसपी रश्मि, सदर एसडीपीओ-1 अमित कुमार, ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार, सदर एसडीपीओ-2, झंझारपुर डीएसपी, फुलपरास डीएसपी एवं जयनगर डीएसपी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। इसके अतिरिक्त मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीलमणि रंजन, महिला थाना अध्यक्ष, एससी/एसटी थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टुड्डू, रहिका थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप तथा साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने साइबर डीएसपी अंकुर कुमार के कार्यकाल के अनुभव साझा किए। उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों और उनके साथ काम करने के अनुभवों को याद करते हुए अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान मिथिला की पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंकुर कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह का माहौल आत्मीयता और सम्मान से परिपूर्ण रहा। वहीं, मधुबनी साइबर थाना में नए दायित्व की जिम्मेदारी संभालने वाले वरीय साइबर डीएसपी नवीन कुमार का भी मिथिला की पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार सम्मान किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने उनसे साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा पुलिस की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर मधुबनी के वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए समारोह के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम के माध्यम से एक ओर अंकुर कुमार के कार्यकाल को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई, वहीं दूसरी ओर नवीन कुमार का नए पद पर स्वागत कर उनके कार्यकाल की शुरुआत को यादगार बनाया गया। समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मियों के बीच आपसी समन्वय एवं सौहार्द की झलक भी देखने को मिली।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles