Saturday, October 17, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता दुर्गा पूजा में भगदड़ : गिरीश पार्क के चोरबागान में रात 7 बजकर 40 मिनट पर क्या हुआ, ACP कुणाल अग्रवाल से जानें

Kolkata Durga Puja Stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार को दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे में कम से कम 17 लोगों के मारे जाने की आशंका है. इसके बाद से सवाल उठ रहे हैं कि यह हादसा कब हुआ? कैसे हुआ? ऑनलाइन मीडिया पोर्टल्स और सोशल मीडिया में अलग-अलग जानकारियां दी जा रहीं हैं. तृणमूल कांग्रेस के नेता और विधायक कुणाल घोष ने प्रशासन और सरकार पर सवाल खड़े किये हैं. इस बीच, कोलकाता पुलिस के एडीशनल पुलिस कमिश्नर कुणाल अग्रवाल ने घटना के बारे में जो जानकारी दी, हम आपको यहां बता रहे हैं.

सारदा पार्क में बने पूजा पंडाल में मची भगदड़

कुणाल अग्रवाल के मुताबिक, शनिवार (17 अक्टूबर) की रात करीब 7 बजकर 40 मिनट पर गिरीश पार्क थाना क्षेत्र के चोर बागान के सारदा पार्क में बने पूजा पंडाल में लोगों की भीड़ उमड़ रही थी. इस दौरान तेज बारिश भी हो रही थी. भीगने से बचने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पंडाल के अंदर दाखिल होने की जद्दोजहद करने लगी. इसी दौरान भगदड़ मच गयी.

ये भी पढ़ें: कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत की आशंका, अस्पताल पहुंचे सीएम शुभेंदु अधिकारी

घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया

भगदड़ में घायल हुए सभी लोगों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. कंट्रोल रूम, फायर ब्रिगेड, कोलकाता पुलिस, डीएमजी टीम, एंबुलेंस को बुलाया गया. एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शोक जताया, पीएमओ ने किया मुआवजे का ऐलान

मंडप में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगा दी गयी रोक

पूजा पंडाल को खाली कराने के बाद श्रद्धालुओं के मंडप में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गयी. कुल 35 घायलों को मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया गया. एसीपी कुणाल अग्रवाल ने किसी की मौत की पुष्टि नहीं की. हालांकि, अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, 40 से 50 लोगों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. खबर है कि 17 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, आधिकारिक रूप से किसी की मृत्यु की पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में भगदड़, ममता बनर्जी बोलीं- मुझे गहरा दुख और सदमा पहुंचा, कुणाल घोष ने सरकार पर बोला हमला

The post कोलकाता दुर्गा पूजा में भगदड़ : गिरीश पार्क के चोरबागान में रात 7 बजकर 40 मिनट पर क्या हुआ, ACP कुणाल अग्रवाल से जानें appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles