Thursday, July 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत:पलामू में टीसी लेने स्कूल जा रही थी, एडमिट कार्ड के आधार पर छात्रा की हुई पहचान


पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को एक 18 वर्षीय छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। छात्रा अपने स्कूल से ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) लेने के लिए घर से निकली थी। मृतका की पहचान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी सतेंद्र मेहता की पुत्री बबिता कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (आईपीएस) दिव्यांश शुक्ला, थाना प्रभारी चंदन कुमार और जपला रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से मिले एडमिट कार्ड के आधार पर छात्रा की पहचान की। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह एक हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। इस घटना से सोनपुरवा गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि बबिता पढ़ाई को लेकर गंभीर थी और भविष्य के लिए कई सपने संजोए हुए थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles