Wednesday, July 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में ट्रेन से कटकर एक शख्स की मौत:सुसाइड या हादसा, पुलिस जांच में जुटी; गिरिडीह-कोडरमा रेल ट्रैक पर हुआ हादसा


गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पहाड़ीडीह स्थित गिरिडीह-कोडरमा रेल ट्रैक पर बुधवार को एक हादसा हुआ। ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय मनोज गोपालक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि मृतक का सिर कटकर धड़ में लटका रह गया और एक हाथ कट कर धड़ से अलग दूर जा गिरा । मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जीतपुर निवासी बैनी गोपालक के पुत्र मनोज गोपालक के रूप में हुई है। मनोज गोपालक अपने पीछे चार बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की स्थिति देखकर उनका बुरा हाल था। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि घटना के कारणों का पता चल सके। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles