Thursday, July 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा के 47 स्कूलों में 2 शिफ्ट में होगी पढ़ाई:कमरों की कमी के कारण विद्यार्थियों को बैठने में हो रही थी परेशानी, डीईओ ने जारी किया आदेश


दरभंगा के 47 विद्यालयों में अब 2 पालियों (शिफ्ट) में पढ़ाई होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) विद्यानंद ठाकुर ने उन विद्यालयों के लिए यह आदेश जारी किया है, जहां 8 से कम कमरे उपलब्ध हैं और एक ही भवन में 2 विद्यालय संचालित हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, डीईओ ने पहले इन विद्यालयों को एक ही शिफ्ट में संचालित करने का निर्देश दिया था। इसके बाद कई विद्यालयों में कमरों की कमी के कारण विद्यार्थियों के बैठने और पठन-पाठन की समुचित व्यवस्था करना मुश्किल हो गया था। विद्यालय प्रशासन ने इस समस्या से अवगत कराते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) से स्थलीय निरीक्षण कराने और विद्यालयों को दो शिफ्टों में संचालित करने की मांग की थी।
डीईओ ने संबंधित बीईओ को स्थलीय जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर यह पाया गया कि कई स्थानों पर मध्य विद्यालय और उच्च माध्यमिक विद्यालय एक ही भवन में संचालित हो रहे हैं और वहां निर्धारित आठ कमरों से कम कमरे उपलब्ध हैं। यहां 2 पालियों में स्कूल चलेंगे ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 2 शिफ्टों में विद्यालय संचालन का निर्णय लिया गया। डीईओ के जारी आदेश के तहत दरभंगा सदर प्रखंड के 5, सिंहवाड़ा के 4, कुशेश्वरस्थान के 1, हायाघाट के 3, गौड़ाबौराम के 2, बिरौल के 3, बहादुरपुर के 7, बेनीपुर के 2, मनीगाछी के 3 और बहेड़ी के 2 विद्यालयों को दो पालियों में चलाया जाएगा।
हनुमाननगर प्रखंड के 2, घनश्यामपुर के 1, जाले के 1, केवटी के 8 और तारडीह प्रखंड के 3 विद्यालय भी इस व्यवस्था के दायरे में शामिल किए गए हैं। डीईओ के इस फैसले से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, संबंधित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए राहत महसूस की है। उनका कहना है कि 2 शिफ्टों में विद्यालय संचालन से कक्षाओं का बेहतर प्रबंधन होगा और पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles