![]()
जमशेदपुर के गोलमुरी सब्जी बाजार में गुरुवार देर रात आग लग गई। आग तेजी से फैली और 9 से ज्यादा दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आसपास की कुछ दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। बाजार में ज्यादातर दुकानें बांस और झुग्गीनुमा ढांचे में बनी थीं, जिससे आग तेजी से फैली। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं इधर, आग की ऊंची लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोग और दुकानदार घबरा गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग बुझाई और उसे दूसरे हिस्सों में फैलने से रोका। तब तक कई दुकानों का सामान जलकर खत्म हो चुका था। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं दुकानदारों को काफी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हुई। स्थानीय लोग अलग-अलग आशंकाएं जता रहे हैं। गोलमुरी सब्जी बाजार में पहले भी आग लग चुकी है। इस घटना के बाद बाजार में आग से बचाव के इंतजामों पर फिर सवाल उठने लगे हैं।
जमशेदपुर में देर रात दुकानों में लगी आग:गोलमुरी सब्जी बाजार में 9 से ज्यादा दुकानें जलीं, लाखों का सामान राख
