
Indian Railways News: भारतीय रेलवे देश के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण हावड़ा-नयी दिल्ली रेल मार्ग (Howrah–New Delhi Route) पर स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है. यह ट्रेन झारखंड के धनबाद के रास्ते (Via Dhanbad) गुजरेगी. वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस (Vande Bharat Sleeper Express) ट्रेन चलाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है.
नवी मुंबई में हाई लेवल मीटिंग में प्रस्ताव को मंजूरी
नवी मुंबई में 8 से 10 अक्टूबर के बीच आयोजित रेलवे की एक उच्चस्तरीय बैठक में इस महत्वाकांक्षी प्रस्ताव को हरी झंडी दी गयी. कहा जा रहा है कि नयी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन देश की सबसे तेज चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस से भी कम समय में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचायेगी.
ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन में 160 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें
हावड़ा-नयी दिल्ली रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को बेहद तेज रफ्तार से चलाने के लिए ग्रैंड कॉर्ड रूट (Grand Chord Section) पर इन्फ्रास्ट्रक्चर को तेजी से अपग्रेड किया जा रहा है. रेलवे लाइन और सिग्नलिंग सिस्टम को आधुनिक बनाया जा रहा है, ताकि ट्रेनें बिना किसी रुकावट के अधिकतम गति सीमा पर दौड़ सकें.
राजधानी से कम समय में हावड़ा से दिल्ली
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के आधिकारिक टाइम-टेबल (समय सारणी) और यात्रा की अवधि की अंतिम घोषणा अभी बाकी है. लेकिन यह साफ है कि यह स्लीपर ट्रेन समय के मामले में नया कीर्तिमान रचेगी.
देश में 200 से अधिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का प्लान
भारतीय रेलवे का लक्ष्य देश के प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए 200 से अधिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट (Vande Bharat Sleeper Trainsets) तैयार करने का है. इसके निर्माण और डिजाइन की जिम्मेदारी देश-विदेश की शीर्ष कंपनियों व निर्माण इकाइयों को दी गयी है.
ये भी पढ़ें: हावड़ा से पुरी तक का सफर अब सिर्फ तीन घंटे में, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में मिलेगी ये खास सुविधा
इन 4 कंपनियों को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बनाने की जिम्मेदारी
- भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML)
- काइनेट (Kinet)
- टिटागढ़-भेल कंसोर्टियम (Titagarh–BHEL Consortium)
- इंटीग्रल कोच फैक्टरी चेन्नई (ICF Chennai)
शेड्यूल और लांच डेट पर बोर्ड की मुहर बाकी
नवी मुंबई की बैठक में इस रूट के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल चुकी है, लेकिन हावड़ा-दिल्ली सेवा के अंतिम शेड्यूल और लांच डेट पर रेलवे बोर्ड (Railway Board) की ओर से औपचारिक मुहर लगनी अभी बाकी है.
The post राजधानी से भी तेज दौड़ेगी नयी वंदे भारत एक्सप्रेस! हावड़ा-नयी दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर ट्रेन appeared first on Prabhat Khabar.
