Friday, October 16, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में अंग्रेजी शराब की अवैध फैक्ट्री का खुलासा:60 लाख की शराब और उपकरण जब्त, दो मंजिला मकान में चल रहा था कारोबार


गिरिडीह जिले के बगोदर में दुर्गा पूजा से पहले उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अंग्रेजी शराब के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। बगोदर के सरिया रोड स्थित विवेकनगर में एक नवनिर्मित दो मंजिला मकान में चल रही अवैध मिनी फैक्ट्री पर छापेमारी कर करीब 60 लाख रुपए की शराब और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण व अन्य सामग्री जब्त की गई। किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी
छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में तैयार शराब के साथ पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद की गई। जब्त शराब और अन्य सामग्री को तीन पिकअप वैन में लादकर ले जाया गया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। छापेमारी की भनक लगते ही मकान में मौजूद लोग फरार हो गए। विवेकनगर स्थित नंदू साव के नवनिर्मित दो मंजिला मकान में लंबे समय से अंग्रेजी शराब बनाने और उसकी पैकिंग का अवैध कारोबार चल रहा था। शराब को कार्टून में पैक करके रखा गया था
मकान के निचले हिस्से के हॉल में टाइल्स सामग्री रखी गई थी, जबकि अलग-अलग कमरों में शराब की बोतलें, केमिकल, रेपर, ढक्कन और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री रखी गई थी। तैयार शराब को कार्टून में पैक करके रखा गया था। यहां पाउच में पैक शराब भी बरामद की गई। मकान के प्रथम तल पर अवैध शराब बनाने और पैकिंग का काम किया जा रहा था, जबकि ऊपरी मंजिल पर परिवार के लोग रहते थे। टाइल्स सामग्री की आड़ में चल रहे इस अवैध कारोबार की आसपास के लोगों को भी भनक नहीं थी। खास बात यह है कि यह मिनी फैक्ट्री किसी दूरदराज के इलाके में नहीं, बल्कि बगोदर मुख्यालय से महज एक किलोमीटर और सरिया रोड से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित थी। मकान बगोदर पश्चिमी पंचायत सचिवालय जाने वाले मुख्य रास्ते पर है। प्रथम दृष्टया आशंका है कि यहां अंग्रेजी शराब अवैध रूप से तैयार कर दूसरे राज्यों में इसकी आपूर्ति की जाती होगी। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। इस कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है, इसका पता लगाया जा रहा है। छापेमारी के दौरान मकान का संचालक फरार हो गया। -धनंजय कुमार राम, एसडीपीओ

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles