Thursday, July 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

देवघर आने वाले कांवरियों के लिए विशेष ट्रेन सेवा:हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन शुरू, जसीडीह-देवघर रूट को मिलेगा सीधा लाभ


श्रावणी मेले के मद्देनजर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। हावड़ा और नटेसर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है, जिससे देवघर पहुंचने वाले कांवरियों को सीधी और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। 03001 हावड़ा–नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 5 जुलाई से 29 सितंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को कुल 38 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन रात 11:50 बजे हावड़ा से खुलकर अगले दिन दोपहर 12 बजे नटेसर पहुंचेगी। वापसी में 03002 नटेसर–हावड़ा स्पेशल 6 जुलाई से 30 सितंबर तक सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। जसीडीह-देवघर रूट को मिलेगा सीधा लाभ इन विशेष ट्रेनों का ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह जैसे प्रमुख स्टेशनों पर होगा, जिससे देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सहूलियत मिलेगी। जसीडीह स्टेशन बाबा बैद्यनाथ धाम का मुख्य रेलवे जंक्शन है, जहां से श्रद्धालु आसानी से देवघर पहुंचते हैं। ट्रेनों में सामान्य, स्लीपर और एसी कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे विभिन्न वर्ग के यात्रियों को राहत मिलेगी। हर साल श्रावणी मेले में लाखों कांवरिये देवघर पहुंचते हैं, ऐसे में यह विशेष ट्रेन सेवा भीड़ प्रबंधन में भी मददगार साबित होगी। अन्य स्पेशल ट्रेनों का विस्तार रेलवे ने यात्रियों की मांग को देखते हुए 02023/02024 हावड़ा–पटना–हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन 5 जुलाई से 27 सितंबर 2026 तक 13 अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाया है। इसके अलावा 03229/03230 पटना–खुर्दा रोड जंक्शन–पटना साप्ताहिक स्पेशल का संचालन भी जुलाई के अंत तक पांच अतिरिक्त फेरों के लिए जारी रहेगा। इन ट्रेनों के समय, मार्ग और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन सेवाओं से देवघर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। मेमू ट्रेनें की गई रद्द वहीं, आसनसोल मंडल में शंकरपुर और मथुरापुर के बीच पटरी नवीनीकरण कार्य के कारण 2 जुलाई को 63546 जसीडीह–अंडाल मेमू और 63509/63510 बर्धमान–झाझा–बर्धमान मेमू ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन बदलावों को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाएं। श्रावणी मेले के दौरान अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन और सेवाओं के विस्तार से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles