![]()
धालभूमगढ़ | स्थानीय अग्रसेन भवन में गुरुवार को मारवाड़ी महिला समिति ने भव्य डांडिया उत्सव कराया। क्षेत्र के मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। महिलाएं पारंपरिक परिधान में सज-धजकर पहुंचीं। डांडिया की थाप पर शानदार नृत्य किया। उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। महिलाओं के लिए कई खेल प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। सभी ने उत्साह से हिस्सा लिया। माहौल उत्सवमय रहा। महिलाओं ने साथ मिलकर कार्यक्रम का आनंद लिया। आयोजन को सफल बनाने में समिति की सदस्याओं का योगदान रहा। कार्यक्रम में मनीषा अग्रवाल, विमला देवी, प्रीति अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, मीना अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल मौजूद रहीं। मारवाड़ी महिला समिति की अन्य सदस्याएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं।
अग्रसेन भवन में मारवाड़ी महिला समिति का डांडिया उत्सव, कई खेल प्रतियोगिताएं भी हुई
